Saturday 25 May 2013

जब भी कोई यूजर किसी शहर में प्रवेश करेगा, गूगल मैप उसे उसकी मनपसंद जगहों के बारे में बता देगा।


इंजन में कुछ नए टूल्स पेश करने जा रहा है। जब लोग गूगल से कोई सवाल पूछेंगे तो अब वह उसके साथ उन सवालों के जवाब भी दे देगा, जो यूजर इस सवाल के बाद पूछ सकता है।

उदाहरण के लिए अगर आप भारत की जनसंख्या पूछते हैं, तो आपको भारत की जनसंख्या के साथ-साथ चीन, अमेरिका की जनसंख्या भी बता दी जाएगी, क्योंकि गूगल को पता है कि भारत की जनसंख्या के बाद यूजर इन देशों की जनसंख्या भी पूछ सकता है। इसके साथ ही गूगल ने नया गूगल मैप भी पेश किया है। जब भी कोई यूजर किसी शहर में प्रवेश करेगा, गूगल मैप उसे उसकी मनपसंद जगहों के बारे में बता देगा।

अगर यूजर म्यूजियम पर क्लिक करेगा तो उस शहर के तमाम म्यूजियम स्क्रीन पर आ जाएंगे और साथ में होगा उन तक पहुंचने का पूरा रास्ता। मैप पर लोकल सर्च करना अब आसान हो जाएगा। एक म्यूजिक सर्विस भी लॉन्च की गई है जिसमें करीब 10 डॉलर यानी 550 रुपये महीना देकर यूजर अनलिमिटेड गाने सुन सकता है।


अब बिना पूछे भी जवाब देगा गूगल

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...