गौरतलब है कि चाचा नेहरू के बर्थडे पर भारत के बच्चों को संदेश देने के लिए गूगल हर साल बच्चों से जुड़ा डूडल अपने होमपेज पर लगाता है। इसके लिए डूडल बनाने का जिम्मा भी भारतीय बच्चों को सौंपा जाता है, जिसके तहत नैशनल लेवल की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता में गुड़गांव का रेकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। 2010 में यहीं के चारू नैशनल विनर बने थे।
ऐसे करें डूडल के लिए अप्लाई ऐसे कर सकते हैं पार्टिसिपेट: प्रतियोगिता में स्कूल स्तर पर और इंडिविजुअल दोनों तरह से एंट्री ली जा सकती है। कॉम्पिटिशन को 3 ग्रुप में बांटा गया है। पहला ग्रुप फर्स्ट से थर्ड क्लास तक, सेकंड ग्रुप फोर्थ से सिक्स्थ क्लास तक और तीसरा ग्रुप 7वीं से 10वीं तक के बच्चों का बनाया गया है। www.google.co.in/doodle4google/index.html साइट पर जाकर इंडिविजुअली पार्टिसिपेट करने के लिए 'इनफो फॉर स्टूडेंट' पर क्लिक करना होगा।
स्कूल लेवल पर हिस्सा लेने के लिए 'इंफो फॉर स्कूल' पर क्लिक करके इंस्ट्रक्शन फॉलो करने होंगे। इसके लिए अपना डूडल और प्रतियोगिता का फॉर्म स्कैन करके indiad4g@google.com पर ईमेल करना होगा। ऑफलाइन ऐप्लिकेशन देने के लिए डूडल और फॉर्म को भेजने का अड्रेस 'इंफो फॉर स्टूडेंट' के 'सब्मिट योर डूडल पॉइंट' पर दिया गया है।
ऐसे होगा जजमेंट: डूडल को 4 मानकों - आर्टिस्टिक मेरिट, क्रिएटिविटी, थीम और सपोर्टिंग स्टेटमेंट - पर परखा जाएगा। इसके बाद विनर की घोषणा की जाएगी।