आप लोग सही सोच रहे हैं, यहां बात हो रही है मुकेश अंबानी की पत्नी
नीता अंबानी की जो 1 नवंबर को अपना 50 वां जन्मदिन मनाएंगी। आपको बता दें
कि 2007 में नीता का जन्मदिन उस समय दुनिया के सामने एक बड़ी खबर बन गए था
जब उनके पति मुकेश अंबानी ने उन्हें करीब 242 करोड़ का जेट एयरबस 319
जन्मदिन के तोहफे के रूप में दिया था।
अभी तोहफे का तो पता नहीं लेकिन ये जरूर पता चला है कि 1.3 लाख करोड़
की संपत्ति के मालिक की पत्नी अपना जन्मदिन किस लाव लश्कर से मानने वाली
हैं। आपको बता दें कि नीता अपना जन्मदिन समारोह राजस्थान में शाही ठाठ से
मनाएंगी। आईए हम आपको इस मेगा इवेंट के बारे में देते हैं पूरी
जानकारी। अनुमान लगाया जा रहा है इस पार्टी में करोंड़ों रुपए खर्च किए
जाएंगे।
बता दें कि नीता अंबानी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की को-फाउंडर हैं और
धीरूभाई इंटरनेशन स्कूल की चेयरपर्सन भी हैं। नीता कई सारे दान अभियान से
भी जुड़ी रहती हैं। आज हम आपको यह भी बताएंगे कि अपनी करोबारी जिंदगी से
हटकर वो किस तरह से बिंदास रह कर करती हीं फुल टू एंज्वाए।